राजकीय महाविद्यालय मटौर – ज़िला कांगड़ा – हिमाचल प्रदेश


Government Degree College Matour – District Kangra (H.P.)


राजकीय महाविद्यालय मटौर – ज़िला कांगड़ा – हिमाचल प्रदेश

Government Degree College Matour – District Kangra (H.P.)

 +91 01892 294858
 

रोवरऔररेंजरइकाई

महाविद्यालय में रोवर और रेंजर्स इकाई श्री  अजय कुमार (सहायक आचार्य, इतिहास), सुश्री  सुदेश कुमारी (सहायक आचार्या, हिंदी) के नेतृत्व में कार्य कर रही है। इस सत्र में इकाई के रोवर्स की संख्या 12 और रेंजर्स की संख्या 24 है। महाविद्यालय की विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में ये रोवर और रेंजर्स समय समय पर भाग लेते रहे हैं. जिनका विवरण इस प्रकार से है:-

  •  07 नवम्बर, 2023 स्काउट और गाइड के 74वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय की  रोवर और रेंजर इकाई द्वारा सफाई अभियान ,भारत स्काउट और गाइड प्रतीक चिन्ह निर्माण, वृक्षारोपण, रैली जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गयीं।



  • 30 सितम्बर, 2023राष्ट्रीय स्तर पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत महात्मा  गांधी को स्वच्छांजलि देते हुए इकाई के रोवर रेंजर्स द्वारा स्वच्छता हेतु एक घंटे का श्रमदान किया गया।


  • 01 दिसम्बर, 2023 इकाई द्वारा ‘विश्व एड्स दिवस’ अवसर पर नारा लेखन, पोस्टर मेकिंग, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


  • 06 मार्च,2024इकाई के रोवर रेंजर्स ने राजकीय प्राथमिक  पाठशाला कोहाला के  प्रांगण में 2024 TB उन्मूलन के प्रति जागरुकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।